Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 5 June 2026 : 05 जून 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। पुरुषोत्तम माह का 20वां दिन चल रहा है और आज चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष में गुरु और चन्द्रमा दोनों का विशेष महत्व बताया गया है। गुरु ज्ञान, धर्म और सद्बुद्धि के कारक हैं, जबकि चन्द्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।
5 जून का राशिफल
आज भगवान विष्णु की उपासना, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ, अन्न दान, पक्षियों को दाना-पानी देना तथा गौसेवा विशेष पुण्यदायी रहेगी। शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी की पूजा और श्रीसूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी शुभ फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल क्या कह रहा है।
मेष राशि का 05 जून 2026 का राशिफल
आज शनि आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। मकर राशि में स्थित चन्द्रमा और कर्क राशि में गुरु आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत दे रहे हैं। जॉब बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। करियर को प्राथमिकता देना आपके लिए अधिक लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में भी धीरे-धीरे प्रगति के अवसर बनेंगे।
उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा सप्त अन्न और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व पीला
शुभ अंक: 02 व 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का 05 जून 2026 का राशिफल
एकादश भाव में स्थित शनि व्यवसाय में लाभ के योग बना रहे हैं। जमीन, मकान और संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है। चन्द्रमा और गुरु का प्रभाव बिजनेस में नई ऊर्जा देगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। जॉब में विशेषकर बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: मिष्ठान और शीतल जल का दान करें। भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी
शुभ अंक: 04 व 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का 05 जून 2026 का राशिफल
द्वादश भाव में सूर्य और आपकी राशि में स्थित शुक्र बैंकिंग, आईटी और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। गुरु दूसरे भाव में रहकर आर्थिक लाभ के अवसर प्रदान करेंगे। रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। हालांकि अनावश्यक यात्राओं से बचना बेहतर रहेगा।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी व नीला
शुभ अंक: 03 व 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि का 05 जून 2026 का राशिफल
आज चन्द्रमा और गुरु दोनों सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे जॉब और व्यवसाय दोनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्टूडेंट्स को करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में खुशी और सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि पेट संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज न करें।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। अनार का दान करें तथा शिवलिंग का जलाभिषेक करें।
शुभ रंग: नीला व पीला
शुभ अंक: 03 व 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का 05 जून 2026 का राशिफल
चन्द्रमा षष्ठम भाव में हैं और शनि अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता के अच्छे योग हैं, लेकिन परिवार की किसी बात को लेकर मन चिंतित रह सकता है। नई बिजनेस डील में मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
शुभ अंक: 02 व 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का 05 जून 2026 का राशिफल
शनि सप्तम, चन्द्रमा पंचम और गुरु एकादश भाव में स्थित होकर शुभ परिणाम दे रहे हैं। आईटी, मीडिया, कंस्ट्रक्शन और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में अचानक धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी और नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
उपाय: मूंग का दान करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी
शुभ अंक: 03 व 06
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का 05 जून 2026 का राशिफल
शुक्र नवम और सूर्य अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा चतुर्थ और गुरु दशम भाव में रहकर जॉब और व्यवसाय में प्रगति के संकेत दे रहे हैं। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
शुभ रंग: नीला व बैंगनी
शुभ अंक: 06 व 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि का 05 जून 2026 का राशिफल
चन्द्रमा तृतीय और गुरु भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। तकनीकी और मैनेजमेंट क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। संपत्ति खरीदने का विचार मन में आ सकता है। ऑफिस में क्रोध और विवाद से बचें। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक समस्याओं के समाधान मिलने के संकेत हैं। त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।
उपाय: भगवान कृष्ण की उपासना करें और चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व लाल
शुभ अंक: 05 व 06
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का 05 जून 2026 का राशिफल
चतुर्थ भाव में शनि और पंचम भाव में मंगल जॉब और करियर में प्रगति के संकेत दे रहे हैं। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखें। जमीन और मकान से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
शुभ अंक: 05 व 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का 05 जून 2026 का राशिफल
चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं और गुरु सप्तम भाव में रहकर व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं। ऑफिस में अपने कार्यों के प्रति सजग रहें। नया व्यावसायिक अनुबंध मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में थोड़ा धैर्य रखना होगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला व सफेद
शुभ अंक: 04 व 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि का 05 जून 2026 का राशिफल
चन्द्रमा व्यय भाव में और गुरु षष्ठम भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रमोशन या पद परिवर्तन में कुछ विलंब हो सकता है। व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है। व्यवस्थित तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याओं के प्रति सावधान रहें। प्रेम जीवन आनंददायक रहेगा।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गेहूं और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला व आसमानी
शुभ अंक: 03 व 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का 05 जून 2026 का राशिफल
चन्द्रमा एकादश और गुरु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे स्टूडेंट्स को करियर में सफलता और नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। मंगल द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक मामलों में सक्रियता बढ़ाएंगे। व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक यात्राओं से बचना बेहतर होगा। पिता का आशीर्वाद आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
