Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 5 July 2026 : आज रविवार, 5 जुलाई 2026 को चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि सूर्य मिथुन, शनि मीन, मंगल वृष और गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं। आज का दिन सूर्य उपासना, दान-पुण्य और आध्यात्मिक कार्यों के लिए विशेष माना गया है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ, श्री विष्णुसहस्रनाम का जप, गौ माता की सेवा, पक्षियों को दाना-पानी और जरूरतमंदों को जल व अन्न का दान शुभ फल देगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
5 जुलाई का राशिफल
मेष राशि का 5 जुलाई का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में रहेंगे, जिससे आय और लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। गुरु की शुभ दृष्टि आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। करियर में बदलाव का विचार कर रहे हैं तो प्रयास तेज करें। जॉब में नए अवसर मिलने की संभावना है। बिजनेस में लाभ रहेगा और पुराने संपर्क भी काम आएंगे। स्टूडेंट्स को करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ में भावुक होकर कोई फैसला न लें। हेल्थ अच्छी रहेगी और मानसिक ऊर्जा भी बनी रहेगी।
उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
शुभ अंक: 01, 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि का 5 जुलाई का राशिफल
चंद्रमा दशम भाव में होने से करियर और बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। जॉब में आपकी मेहनत की सराहना होगी और बैंकिंग या फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट आगे बढ़ेंगे। जमीन या मकान से जुड़े मामलों में भी शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। हेल्थ सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव और गुस्से से बचें।
उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
शुभ अंक: 05, 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि का 5 जुलाई का राशिफल
सूर्य आपकी ही राशि में हैं और चंद्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। आज भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मीडिया, आईटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। लव लाइफ सुखद रहेगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
उपाय: सूर्य उपासना करें तथा फल और मिष्ठान का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, नीला
शुभ अंक: 01, 02
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि का 5 जुलाई का राशिफल
चंद्रमा अष्टम भाव में हैं, इसलिए आज सोच-समझकर फैसले लें। गुरु और शुक्र का प्रभाव जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। स्टूडेंट्स को करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा। दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए हेल्थ का ध्यान रखें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। शिवलिंग पर जल, चावल और तिल अर्पित करें तथा अनार का दान करें।
शुभ रंग: नीला, पीला
शुभ अंक: 02, 03
भाग्य प्रतिशत: 60%
सिंह राशि का 5 जुलाई का राशिफल
चंद्रमा सप्तम भाव में और शुक्र आपकी ही राशि में हैं। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और नई डील फाइनल हो सकती है। जॉब में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन स्थिति संभल जाएगी। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। हेल्थ भी अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 01, 03
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का 5 जुलाई का राशिफल
चंद्रमा षष्ठम भाव में होने से करियर और प्रतियोगी कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आईटी, मीडिया, कंस्ट्रक्शन और पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
उपाय: शीतल जल का दान करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
शुभ अंक: 03, 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि का 5 जुलाई का राशिफल
शुक्र एकादश भाव में और चंद्रमा पंचम भाव में होने से करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जॉब में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में लाभ होगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा का योग बन सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। लव लाइफ सामान्य से बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
उपाय: हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला, बैंगनी
शुभ अंक: 04, 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का 5 जुलाई का राशिफल
चंद्रमा चतुर्थ भाव में और गुरु भाग्य भाव में हैं। बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जॉब में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। लव लाइफ सुखद रहेगी। हेल्थ में थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, लाल
शुभ अंक: 05, 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का 5 जुलाई का राशिफल
चंद्रमा तृतीय भाव में और गुरु अष्टम भाव में हैं। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में लाभ रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्टूडेंट्स को करियर में नए अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। हेल्थ को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, खासकर पुरानी समस्या हो तो अनदेखी न करें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 04, 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का 5 जुलाई का राशिफल
चंद्रमा द्वितीय भाव में और गुरु सप्तम भाव में हैं। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगी और नई डील मिलने की संभावना है। जॉब में आपकी मेहनत रंग लाएगी और भविष्य की योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। स्टूडेंट्स करियर को सही दिशा देंगे। लव लाइफ मधुर रहेगी। हेल्थ सामान्य से बेहतर रहेगी।
उपाय: भगवान श्री गणेश की उपासना करें। तिल और गुड़ का दान करें तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: नीला, सफेद
शुभ अंक: 05, 07
भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि का 5 जुलाई का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं। जॉब और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आईटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को पदोन्नति में थोड़ी देरी हो सकती है। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में गलतफहमी से बचें। हेल्थ को लेकर खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। गेहूं और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला, आसमानी
शुभ अंक: 01, 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि का 5 जुलाई का राशिफल
चंद्रमा द्वादश भाव में और गुरु पंचम भाव में हैं। जॉब में प्रगति होगी और करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। बिजनेस में विस्तार के अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी और परिवार में विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। हेल्थ सामान्य रहेगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय: श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला, सफेद
शुभ अंक: 01, 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
