28 october 2023 In Hindi: शरद पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी और चांदी की पूजा को समर्पित होता है। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काम में सफलता ला सकती है। वृष राशि के जातकों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। सिंह राशि के लोगों को आज धन का लाभ मिल सकता है। वहीं कन्या राशि के लोग बिजनेस में सफल रहेंगे। तुला के लोग जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। मकर वाले बिजनेस में तरक्की कर सकते हैं। कुंभ राशि के जातकों को व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। मीन वाले अपने काम में परिवर्तन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का क्या हाल रहने वाला है। यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
आज का राशिफल मेष
जॉब चेंज करने का प्रयास करते रहें। सफलता समय लेती है। मन माफिक करियर का होना भी अच्छा,मन का न होना भी अच्छा। छात्रों को अब तक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता नहीं मिली तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।आज का उपाय --शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
आज का राशिफल वृष
आज का दिन बिजनेस में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस कार्यों में लापरवाही से बचें।सभी कार्य क्रमबद्व तरीके से करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।आज का उपाय -- सुन्दरकाण्ड का पाठ व उड़द का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 08
आज का राशिफल मिथुन
आज का दिन बिजनेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।आज का उपाय --मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग --पीला व लाल।
शुभ अंक --04 व 06
आज का राशिफल कर्क
व्यवसाय में रुका कार्य बहुत जल्द पूर्ण कर सकते हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस में किसी नवीन अनुबंध से लाभ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी,दूर घूमने जा सकते हैं।आज का उपाय --शिव उपासना करते रहें। गुड़ व उड़द का दान करें। माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग --पीला व सफेद।
शुभ अंक --05 व 06
आज का राशिफल सिंह
आप भाग्य के धनी व्यक्ति हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को मेहनत पूर्वक पूर्ण कर लेते हैं। छात्रों को परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। मित्रों व परिवार की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए डिनर पर जाएं। पॉलिटिक्स में आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।आज का उपाय --मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। उड़द व गुड़ का दान श्रेष्ठ पुण्य है।
शुभ रंग --नारंगी व लाल।
शुभ अंक --05 व 06
आज का राशिफल कन्या
बिजनेस में सफल रहेंगे। आप पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक --05 व 08
आज का राशिफल तुला
जॉब को लेकर तनाव मत लें। बिजनेस में आज नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति का दिवस है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य के लिए अच्छा दिवस है। आज का उपाय --असत्य बोलने से बचें। उड़द व गुड़ का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक --05 व 07
आज का राशिफल वृश्चिक
जॉब में सफल रहेंगे। पारिवारिक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगी।आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से व्यावसायिक कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --05 व 07
आज का राशिफल धनु
जॉब में कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। किसी अनचाहे प्रॉब्लम को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। स्टुडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी।आज का उपाय --भगवान को दूध व गंगाजल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैविक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक -पीला व लाल
आज का राशिफल मकर
बिजनेस में प्रगति की सम्भावनाओं के मार्ग खुलेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक ऊर्जावान व आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें।आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। माता को लौंग व मिश्री अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक --05 व 08
आज का राशिफल कुम्भ
आप व्यवसाय में प्रगति से खुश रह सकते हैं। अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय --भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जल व दही से भगवान का अभिषेक करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करने से भाग्यवृद्धि होती है।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक --05 व 07
आज का राशिफल मीन
जॉब में पद परिवर्तन को लेकर परेशान थे उनका कार्य अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा । व्ययवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। छात्र करियर को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में असत्य का स्थान नहीं होता।आज का उपाय --श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 मंत्रों का पाठ करें ।
शुभ रंग --पीला व लाल।
शुभ अंक --01 व 03
