आज का राशिफल 27 April 2026 (सोमवार): आज मोहिनी एकादशी है। व्रत रहें। चन्द्रमा सिंह राशि में है। सूर्य मंगल प्रधान मेष राशि में हैं। मंगल, शनि,बुध मीन में हैं।विष्णु उपासना करें। जो लोग नियमित एकादशी व्रत रख़ते हैं वह श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ अवश्य करें। दान- पुण्य के महान अवसर का लाभ उठाएं। अपने इष्ट के स्वरूप को मन में बसाते हुए उनके नाम को श्वांस- श्वांस में बसा लीजिए, यही कलयुग की एक मात्र भक्ति पथ की सहज व यथार्थ संजीवनी है जो जन्म जन्मान्तर के पापों का शमन कर आपको ईश्वर के असीम प्रेम को प्राप्त कराएगी। प्रेम आत्मिक मिलन है।आज जो लोग जीवन पथ पर किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए हैं, वह श्री कृष्ण उपासना के साथ-साथ अपने उचित मार्ग का दृढ़संकल्प लें ताकि सफलता मिलना आसान हो जाय। मिष्ठान, भोजन व शीतल जल का दान करते रहें। दान गोपनीय हो तभी फलित होगा।दर्शनीय दान पुण्य को विलोपित करता है। सोमवार व एकादशी में शिव व विष्णु उपासना में तारतम्य स्थापित करें। भगवान शिव मंदिर में एकाग्रचित होकर राम नाम संकीर्तन करें। राम सकल नामन्ह ते अधिका- राम नाम परम ब्रम्ह निराकार व साकार परम तत्व का नाम है। यह कल्याणकारी राम नाम जिह्वा के अग्र भाग में हर पल समाहित हो जाय तो जीवन धन्य हो जाय। आज संभव हो तो चावल ग्रहण न करें।अन्न दान अवश्य करें।
27 अप्रैल 2026 का राशिफ़ल-
1) मेष- माघ मोहिनी एकादशी के दिन बारहवें मंगल -शनि,पँचम चन्द्रमा व तृतीय गुरु इस राशि के जातकों को सफल करेंगे। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जाँब में परिवर्तन के लिए शुभ दिवस है।जाँब के लिए समय सुंदर अवसर प्राप्ति का है।धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सफल रहेंगे।बहुत लंबी यात्रा से बचें।गुरु गोचर महत्वपूर्ण है।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का दिवस छात्रों के लिए शुभ है। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। शुभ अंक -04 व 08।भाग्य प्रतिशत-75,%
2) वृष- आज मोहिनी एकादशी को चन्द्रमा व गुरु जाँब व व्यवसाय के लिए बहुत शुभ है। शनि व मंगल एकादश लाभ देंगे। गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में परिवार संग धार्मिक यात्रा की सम्भावना दे सकता है।परिवार में वाद विवाद से बचें, आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।शुभ रंग - हरा व नीला । शुभ अंक -01 व 09 -भाग्य प्रतिशत-75%
3) मिथुन- तृतीय चन्द्रमा व इस राशि का गुरु बड़ा लाभ दे सकता है ।शनि,मंगल व बुध दशम होकर कॅरियर के लिए मङ्गलमय रहेंगे।जाँब परिवर्तन में नए प्रयास के लिए आज महत्वपूर्ण रहने वाला दिवस है।जाँब चेंज में प्रयास के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।व्यवसाय सम्बन्धी अधूरा कार्य पूर्ण होगा। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।असत्य के साथ से बचें।आज का उपाय - भगवान गणेश जी की उपासना करें।उड़द का दान करें।शुभ रंग --नीला व आसमानी । शुभ अंक -01 व 09।भाग्य प्रतिशत-65%
4) कर्क- चन्द्रमा इसी राशि से द्वितोय व गुरु व्यय भाव में गोचर करके धर्म कार्य में लाभ देंगे। व्यय भाव के गुरु धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ हैं।कॅरियर में परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। नए बिजनेस डील में सफलता मिल रही है। हेल्थ का ध्यान रखें।रियल स्टेट में धन के निवेश के भविष्य में बेहतर परिणाम आएंगे।लव लाइफ में यात्रा का सुखद संयोग आ सकता है। आज का उपाय ---श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।मसूर का दान करें।। शुभ रंग ---पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-70%
5) सिंह- आज मोहिनी एकादशी को चन्द्रमा इसी राशि में व अष्टम मंगल घर-परिवार में समृद्धि देंगे। शनि मीन में रहकर व्यवसाय में लाभ तथा गुरु एकादश भाव में रहकर शुभ फल दे रहे हैं।छात्रों के कॅरियर में आशातीत प्रोग्रेस है।जाँब में परिवर्तन को लेकर प्रयास में रहेंगे।स्वास्थ्य सुख अच्छा है।समय का सही उपयोग करें।बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -04 व 08।भाग्य प्रतिशत-70%
6) कन्या- चंद्रमा व्यय भाव के शुभ रहेंगे ।शनि व मंगल सप्तम लव लाइफ में तनाव दे सकते हैं। गुरु दशम कर्म भाव को मजबूत कर रहे हैं।शुक्र व बुध गोचर आईटी व बैंकिंग जाँब में सफल करेगा। व्यवसाय में आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे।जाँब में खुशी व सुखद अपने काम में आनंद है। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें।गुड़ का दान करें। शुभ रंग --लाल व हरा।शुभ अंक -05 व 09।भाग्य प्रतिशत-65%
7) तुला- शुक्र अष्टम व बुध -शनि खष्ठम बिजनेस ग्रोथ देंगे। खष्ठम मंगल स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं है। सिंह का चन्द्रमा बिजनेस में प्रगति का कारक ग्रह है। चन्द्रमा तथा गुरु शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।जो लोग नेत्र रोग के पेशेंट हैं, उनको आज सावधान रहना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।लाल वस्त्रों का दान करें।शुभ रंग --सफेद व नीला।शुभ अंक -05 व 07।भाग्य प्रतिशत-65%
8) वृश्चिक- आज एकादशी को चन्द्रमा इसी राशि से दशम गोचर में रहकर जाँब व व्यवसाय में सफलता देंगे। पँचम मंगल ,बुध ,शनि बीटेक व एम बी ए छात्रों के लिए अनुकूल हैं।जाँब चेंज को लेकर मन परेशान रहेगा।संतान प्रगति करेगी। निजनेस ग्रोथ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब दूर होंगी।शुक्र शुभ रहेगा। गृह निर्माण में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।धार्मिक उत्सव का आनन्द लेंगे।आज का उपाय -श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।शुभ रंग - नारंगी व पीला ।शुभ अंक -03 व 09।भाग्य प्रतिशत-80%
9) धनु- आज मोहिनी एकादशी को नवम भाव के चन्द्रमा व सप्तम गुरु व्यवसाय में लाभ देंगे। शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। चतुर्थ शनि व मंगल जाँब में प्रोमोशन प्राप्त करने में सपोर्ट करेंगे। कॅरियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। बिजनेस में उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। राहु व्यय देंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत यात्रा पर रहेंगे।आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान लाभदायक है।शुभ रंग --पीला व सफेद। शुभ अंक -05 व 07।भाग्य प्रतिशत-60%
10) मकर- राशि स्वामी शनि व मंगल तृतीय गोचर में हैं।चन्द्रमा अष्टम हैं। बिजनेस में शुक्र व बुध आर्थिक लाभ देंगे।तृतीय बुध व अष्टम केतु परिवार में विवाद दे सकते हैं। खष्ठम गुरु स्वास्थ्य में कष्ट देंगे।बिजनेस वर्क पहले से बेहतर करेंगे।आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं।अपनी आध्यात्मिक सोच से ही अपने धार्मिक पथ को सही दिशा दे सकते हैं।कहीं दूर यात्रा करने का विचार आएगा।लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगीआज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।गेंहू व गुड़ का दान सहायक है।शुभ अंक -नीला व आसमानी। शुभ अंक -04 व 06।भाग्य प्रतिशत-65%
11) कुम्भ- इस राशि से द्वितीय भाव के शनि व मंगल,सप्तम भाव का चन्द्रमा जाँब में नवीन पद की प्राप्ति करवा सकते हैं।किसी से विवाद मत करें। शांतिपूर्ण तरीक़े से जाँब में स्टाफ सम्बंधित समस्याओं को हल करें।धार्मिक संकल्प पूर्ण कर लेंगे।राहु हेल्थ प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।लव लाइफ सुंदर रहेगी। आज का उपाय - सप्तश्लोकीदुर्गा का पाठ करें।शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -04 व 07।भाग्य प्रतिशत-60%।
12) मीन- आज मोहिनी एकादशी के दिन शनि,बुध व मंगल इसी राशि में है।शुक्र तृतीय व सूर्य द्वितीय गोचर में है।राशि स्वामी गुरु चतुर्थ गोचर रत हैं।जाँब में संघर्ष है।परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। चन्द्रमा आपकी सकारात्मक सोच को व्यवसाय के सही दिशा में ले जाएंगे।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । बिजनेस ग्रोथ को लेकर प्रयास सफल रहेगा।लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।चन्द्रमा व शुक्र धन प्राप्ति में सहायक हैं।धार्मिक कार्यों से आनन्दित रहेंगे।आज का उपाय - दान-पुण्य शुभ फल देंगे। शुभ रंग-पीला व लाल।शुभ अंक -01 व 03।भाग्य प्रतिशत-85%
