Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 22 August 2026 : आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु कर्क, केतु सिंह, मंगल मिथुन, बुध कर्क, शुक्र कन्या और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज श्रावण माह का शनिवार है। भगवान शिव की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान चालीसा और संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ पर्याप्त रहेगा।
22 अगस्त का राशिफल
शनिवार को पीपल को जल दें और सात परिक्रमा करें। शाम को गोधूलि बेला में पीपल के नीचे दीपक जलाएं। सपरिवार भगवान श्रीकृष्ण का नाम संकीर्तन करें। कृष्ण नाम का संकीर्तन भक्ति को सहज और सरल बनाने वाला माना गया है।
मेष राशि
चंद्रमा अष्टम भाव में हैं और दोपहर 2:49 बजे के बाद नवम भाव में रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन को लेकर परेशान न हों, आपकी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नई बिजनेस डील लाभ दे सकती है। लव लाइफ में ज्यादा इमोशनल होने से बचें। छात्रों के लिए शिक्षा और करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
शुभ अंक: 05 और 07
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि
सप्तम भाव में चंद्रमा और तृतीय भाव में गुरु का गोचर अनुकूल रहेगा। आईटी और बैंकिंग जॉब में प्रमोशन की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में इमोशन पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें। शिवपुराण का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
शुभ अंक: 04 और 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि
आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। चंद्रमा षष्ठम भाव में हैं और गुरु द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवाओं को क्रोध और असत्य से बचना चाहिए।
आज का उपाय: श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द और तिल का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और नीला
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि
पंचम भाव में चंद्रमा और इसी भाव में गुरु का गोचर अनुकूल रहेगा। दोपहर 2:49 बजे के बाद चंद्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे। मंगल के गोचर से गृह निर्माण से जुड़े प्रयासों में बड़ी सफलता मिल सकती है। करियर में खुशखबरी मिल सकती है। टाइम मैनेजमेंट और स्टडी में संतुलन बनाकर चलें। लव लाइफ में तनाव हो सकता है, प्रेम में विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि
राजनीति में सफलता मिलेगी। राशि स्वामी सूर्य अपनी ही राशि में हैं। दोपहर 2:49 बजे के बाद चंद्रमा पंचम भाव में रहेंगे, जिससे छात्रों को लाभ मिलेगा। व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रह सकते हैं। लीवर और बीपी से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी बरतें।
आज का उपाय: सप्त अन्न का दान करें। भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि
नौकरी में प्रोग्रेस रहेगी। दोपहर 2:49 बजे के बाद चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। छात्र नई सफलता से खुश रहेंगे। राशि स्वामी बुध वाणी के कारक ग्रह हैं, आपकी बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। योग करना लाभकारी रहेगा। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 55%
तुला राशि
दोपहर 2:49 बजे के बाद चंद्रमा तृतीय भाव में रहेंगे और गुरु दशम भाव में गोचर करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। सपरिवार यात्रा मन को प्रसन्न रखेगी। ऑफिस में पेपरवर्क करते समय सावधानी रखें, छोटी लापरवाही नुकसान दे सकती है।
आज का उपाय: तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि
चंद्रमा आपकी राशि में हैं और दोपहर 2:49 बजे के बाद द्वितीय भाव में रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय को लेकर चली आ रही चिंताओं का समाधान होगा। किसी तुला या वृष राशि के मित्र की मदद से नई बिजनेस डील सफल हो सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बीपी से जुड़े मरीज सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में अति भावुकता से बचें।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। मूंग और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि
दोपहर 2:49 बजे के बाद चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। राहु तृतीय भाव में हैं, इसलिए नई बिजनेस डील से बचना बेहतर रहेगा। मानसिक असंतुलन के कारण परेशानी हो सकती है, हालांकि बिजनेस ठीक रहेगा। अचानक खर्च समस्या बढ़ा सकता है। लव लाइफ को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। पीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और हरा
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि
नौकरी में नए प्रोजेक्ट को लेकर आशावान रहेंगे। दोपहर 2:49 बजे के बाद चंद्रमा व्यय भाव में रहेंगे। अंतरात्मा जिस काम को करने से रोक रही हो, उसे करने से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शाम को धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।
आज का उपाय: भगवान गोविंद की उपासना करें। विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें। उड़द और तिल का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 80%
कुंभ राशि
बिजनेस और जॉब में सफलता मिलेगी। दोपहर 2:49 बजे के बाद चंद्रमा एकादश भाव में रहेंगे। नई बिजनेस डील सफल हो सकती है। नौकरी को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तुला और मकर राशि के उच्चाधिकारियों की मदद से सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि
राशि स्वामी गुरु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के प्रभाव से आईटी और मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। बिजनेस लाइफ अच्छी रहेगी। पारिवारिक विवाद को लेकर परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोपहर 2:49 बजे के बाद दशम भाव में चंद्रमा कर्मक्षेत्र को मजबूत करेंगे।
आज का उपाय: फलों का दान करें। पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
