Aaj Ka Rashifal: आज भाग्यशाली रहने वाली हैं ये 5 राशियां, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 21 नवंबर का दिन

Aaj Ka Rashifal: आज 21 नवंबर का दिन शुक्रवार कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही अद्भुत रहेगा। इन राशि वालों को चारों ओर से लाभ देखने को मिलेगा। इस दिन कुछ राशि वालों को थोड़ा संभलकर भी रहना होगा। हालांकि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, यह आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन बहुत खास है। सूर्योदय के समय सूर्य और चंद्रमा दोनों एक साथ वृश्चिक राशि में होंगे। यह आर्थिक समृद्धि का अद्भुत संयोग है। आज कनकधारा स्तोत्र और श्री सूक्त का पाठ करना बेहद लाभकारी रहेगा। भैरव उपासना का भी विशेष दिन है। बटुक भैरव स्तोत्रम अवश्य पढ़ें। कौओं को रोटी खिलाएं। रात्रि में कुछ तांत्रिक साधनाएं भी संपन्न होती हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

21 नवंबर दिन शुक्रवार का राशिफल

मेष राशि

सूर्य-चंद्रमा आठवें घर में हैं। नौकरी में प्रमोशन के नए रास्ते खुलेंगे। सीनियर्स से चल रही परेशानियां आज दूर होंगी। युवा लव लाइफ में बहुत खुश रहेंगे। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। क्रोध पर काबू रखें।

End of Feed