Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, होगा बंपर लाभ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 20 September 2026 : 20 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसकी जानकारी आप राशिफल से जान सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 20 September 2026 : 20 सितंबर 2026, रविवार को चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ, शनि मीन, गुरु और मंगल कर्क, केतु सिंह, सूर्य और बुध कन्या तथा शुक्र तुला राशि में स्थित हैं। आज रविवार होने के कारण सूर्य उपासना विशेष फलदायी रहेगी। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। उदित सूर्य को जल अर्पित करें और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। चंद्रमा गुरु की राशि में हैं, ऐसे में चंद्रमा और गुरु के बीज मंत्र का जप करना शुभ रहेगा। सात अन्न का दान करें और गो माता को रोटी व गुड़ खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 20 September 2026 : 20 सितंबर का राशिफल

20 सितंबर का राशिफल

मेष राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)

भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर आपके लिए कई मामलों में सकारात्मक रहेगा। गुरु और मंगल चतुर्थ भाव में रहकर परिवार से जुड़े कुछ रुके हुए काम पूरे कराने में मदद करेंगे। बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना है। ज्यादा यात्रा करने से बचें। कामकाज में असत्य का सहारा न लें। युवा लव लाइफ में जरूरत से ज्यादा यात्रा और भावुकता से बचें। शुक्र सप्तम भाव में हैं, जिससे प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा, लेकिन करियरको नजरअंदाज न करें।

End of Feed