आज का राशिफल, 18 March 2026: चैत्र अमावस्या के दिन इन राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 18 मार्च का राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 18 March 2026 (बुधवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 18 मार्च दिन बुधवार है और आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां सभी 12 राशियों का राशिफल और साथ ही आज के उपाय के बारे में बताया गया है।

आज का राशिफल 18 March 2026 (बुधवार): आज चैत्र अमावस्या है। चन्द्रमा कुंभ व शनि, सूर्य के साथ मीन राशि में शुक्र के साथ रहेंगे। 11:36 pm के बाद चन्द्रमा,सूर्य के साथ मीन राशि में आ जाएंगे। आज चैत्र अमावस्या का पुण्य है। गंगा स्नान करें। प्रयागराज के संगम में स्नान करने से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है। किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व यथासंभव अन्न दान करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। जो लोग घर पर रहेंगे वह स्नान पात्र में गंगा जल लेकर ऊपर से सामान्य जल मिलाकर स्नान करें। अमावस्या को स्नान करते हुए मौन रहकर भगवान नाम का जप करें। आज अन्न, फल व द्रव्य का दान बहुत फलित होता है।घर में सभी लोग मिलकर भगवान नाम का संकीर्तन व भजन करके आरती करें।पितृ दोष के शमन हेतु त्रिपिंडी श्राद्ध करवाएं।

aaj ka rashifal 18 march 2026 (pc: canva)

18 मार्च 2026 का राशिफ़ल-

मेष- चन्द्रमा एकादश भाव में है। सूर्य-शनि एकसाथ बारहवें भाव में रहेंगे। स्टुडेंट्स सफल रहेंगे। करियर में समय समय पर प्रोन्नति तो होती ही है। आपका समय अब बेहतर है। जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। आज का उपाय - विष्णु जी की उपासना करें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग- नारंगी व पीला। भाग्य प्रतिशत- 70%

End of Feed