Aaj Ka Rashifal 16 November 2025: मेष से मकर तक, आज रविवार के राशिफल से जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 16 November 2025 (आज का राशिफल 16 नवम्बर 2025): आज का दिन मेष, मकर, मिथुन, तुला समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां दैनिक राशिफल के साथ आज के उपाय के बारे में भी बताया गया है।

Aaj Ka Rashifal 16 November 2025 (आज का राशिफल 16 नवम्बर 2025): आज चन्द्रमा कन्या राशि में हैं।आज वृश्चिक संक्रांति है।सूर्य एक माह इसी राशि में रहेंगे।इतना सौभाग्य है कि इस माह की संक्रान्ति सूर्य के दिवस रविवार को ही है।श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।सूर्योपासना करें। आज का दिन छात्रों का है।मेष,कर्क, सिंह,तुला,धनु तथा मीन राशि के छात्र उन्नति करेंगे।धन प्राप्ति की दृष्टि से मेष,वृष,कर्क, सिंह तथा मीन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।व्यवसाय की दृष्टिकोंण से वृष,तुला और धनु के जातक आज किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।सिंह और कर्क राशि के राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे।स्वास्थ्य की दृष्टि से मकर तथा कुम्भ राशि को विशेष सावधानी की जरूरत है।आइये सभी राशियों का राशिफल जानते हैं-

आज का राशिफल 16 नवम्बर 2025 (pic credit:canva)

दैनिक राशिफल 16 नवम्बर 2025

1मेष- बी टेक तथा एम बी ए के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। धन के किसी अच्छे कार्य में ही व्यय होने की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। फ़िल्म और टी वी इंडस्ट्री से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में सोचना प्रारम्भ कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। लव लाइफ में टेंशन का सामना करना पड़ सकता है।प्रेम में संवाद बनाये रखें। नारंगी तथा सफेद रंग शुभ है।उदर विकार से कष्ट संभव है। गाय को केला खिलाएं।आज का उपाय-अन्न दान करें।भाग्य प्रतिशत-65%

End of Feed