आज इन 5 राशियों को होगा बंपर फायदा तो 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आपके लिए क्या कहता है 15 नवंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 15 नवंबर का दिन शनिवार है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेस्ट डे रहने वाला है। इस दिन वे बंपर लाभ कमाने वाली हैं। इसके साथ ही कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दरअसल, चंद्रमा कन्या में सावधानी मांगता है, लेकिन शनि और गुरु कई राशियों को अच्छा फल देंगे। इस कारण दिन बिजनेस, नौकरी, पढ़ाई और धार्मिक कामों के लिए मिश्रित रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: 15 नवंबर 2025, शनिवार का दिन। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। शनि कुंभ में और गुरु कर्क में चल रहे हैं। बाकी ग्रहों की स्थिति पहले जैसी है। आज वृषभ और मकर राशि वालों को बिजनेस में बड़ी सफलता मिलेगी। तुला राशि वालों को नौकरी में नए मौके आएंगे। मीन राशि वाले चंद्रमा और शनि के असर से गाड़ी चलाते समय लापरवाही न करें। आज पीपल को पानी चढ़ाएं और 7 चक्कर लगाएं। हनुमान चालीसा 7 बार और संकटमोचन हनुमानाष्टक पढ़ें, मुश्किलें दूर होंगी। राहुकाल में तिल और उड़द 8:4 के अनुपात में दान करें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

15 नवंबर का राशिफल

15 नवंबर का राशिफल

मेष राशि

शनि बारहवें और चंद्रमा छठे घर में सेहत पर ध्यान देने को कहते हैं। गुरु चौथे घर में बिजनेस में नया प्रोजेक्ट दिला सकता है। पार्टनरशिप से फायदा होगा। नौकरी में जल्द पद बदलाव हो सकता है। बिजनेस यात्रा के योग हैं।

End of Feed