Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 12 September 2026: आज शनिवार के दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं और बुध भी इसी राशि में स्थित हैं। ऐसे में चंद्रमा-बुध की युति मन, बुद्धि, संवाद और निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकती है। सूर्य और केतु सिंह, मंगल मिथुन, गुरु कर्क और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी, तो कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में सावधानी रखनी होगी। आगे पढ़ें सभी राशियों का राशिफल (Today Horoscope) विस्तार से....
आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज करियर में उन्नति के अवसर बन सकते हैं। मंगल आत्मबल बढ़ाएंगे, जबकि शनि वित्त और रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में सफलता दिला सकते हैं। नौकरी में बेवजह के विवादों से बचें और ऑफिस में समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य महत्वपूर्ण रहेगा, इसलिए लापरवाही न करें। यात्रा के लिए दिन अच्छा रह सकता है। भगवान शिव की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग: पीला और नारंगी | शुभ अंक: 04, 08 | भाग्य: 75%
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का पंचम भाव में गोचर शिक्षा और संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। ऑफिस में विवाद की स्थिति से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में कुछ दूरी महसूस हो सकती है। गणेश जी की पूजा करें और तिल-चावल का दान करें। शुभ रंग: हरा और नीला | शुभ अंक: 01, 02 | भाग्य: 75%
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में सुखद रह सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूरा होने की संभावना है। नौकरी को लेकर प्रसन्नता मिलेगी और प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रह सकती है। युवाओं के लिए प्रेम के मामले में दिन अनुकूल है, हालांकि भावुकता पर नियंत्रण रखें। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। श्रीसूक्त का पाठ और अन्न दान करें। शुभ रंग: हरा और नीला | शुभ अंक: 04, 06 | भाग्य: 70%
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि का भाग्य भाव में होना नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत दे रहा है। आर्थिक लाभ की संभावना है और राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। चंद्रमा धार्मिक यात्रा के अवसर दे सकते हैं। छात्रों को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल-चावल का दान करें। शुभ रंग: लाल और नारंगी | शुभ अंक: 05, 08 | भाग्य: 75%
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्नता मिलेगी। सूर्य और गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपकी रचनात्मकता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी, इसलिए इसे सही दिशा में इस्तेमाल करें। मन की एकाग्रता के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेगा। रियल एस्टेट या नई बिजनेस डील से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। गायत्री मंत्र का जाप करें। शुभ रंग: पीला और सफेद | शुभ अंक: 05, 08 | भाग्य: 75%
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रह सकता है क्योंकि चंद्रमा और बुध दोनों आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट मिलने और मित्रों के सहयोग से ग्रोथ के संकेत हैं। आर्थिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस करने वालों के लिए दिन काफी सकारात्मक रह सकता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और मसूर तथा लाल वस्त्र का दान करें। शुभ रंग: हरा और आसमानी | शुभ अंक: 01, 02 | भाग्य: 70%
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं, हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। राहु स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सुधार की जरूरत है। यात्रा मन को तनाव से राहत दे सकती है और धार्मिक यात्रा के भी योग बन सकते हैं। बीपी से जुड़ी परेशानी वाले लोग विशेष सावधानी रखें। गणेश जी की उपासना और सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग: सफेद और पीला | शुभ अंक: 01, 02 | भाग्य: 70%
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज आत्मबल बढ़ेगा और लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास सफल हो सकता है। कुछ सरकारी कार्यों का समाधान भी मिल सकता है। चंद्रमा और बुध का प्रभाव लाभ के अवसर बढ़ाएगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। अन्न और फलों का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग: लाल और सफेद | शुभ अंक: 03, 09 | भाग्य: 75%
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए घर-परिवार में सुख और शांति बनी रह सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिलने से प्रसन्नता होगी और करियर को लेकर सकारात्मक समाचार मिल सकता है। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों को लेकर भी उम्मीद बनी रहेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी जरूरी है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, पिता का आशीर्वाद लें और पीले वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग: लाल और बैंगनी | शुभ अंक: 01, 02 | भाग्य: 65%
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भाग्य भाव में चंद्रमा और बुध आर्थिक लाभ के अवसर बना सकते हैं। व्यवसाय के लिए समय अनुकूल रहेगा और शनि भी बेहतर परिणाम दे सकते हैं। उच्च व्यावसायिक सोच आर्थिक उन्नति में मदद करेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में सुखद यात्रा के योग हैं। वाहन खरीदने का विचार भी बन सकता है। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और उड़द का दान करें। शुभ रंग: हरा और लाल | शुभ अंक: 05, 07 | भाग्य: 65%
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। नौकरी में बड़े बदलाव का निर्णय थोड़ा परेशान कर सकता है, इसलिए कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। व्यवस्थित तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। शनि बिजनेस प्रोजेक्ट में नए अवसर दे सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अन्न दान करें। शुभ रंग: बैंगनी और हरा | शुभ अंक: 01, 03 | भाग्य: 80%
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज करियर के लिहाज से दिन सकारात्मक रह सकता है। गुरु छात्रों को लाभ देंगे और सूर्य का प्रभाव भी शुभ परिणाम दे सकता है। नौकरी और व्यवसाय में कार्यपद्धति को बेहतर बनाने में सहयोगियों और अधिकारियों का साथ मिलेगा। चंद्रमा और बुध का सप्तम भाव में प्रभाव करियर में बड़ी सफलता दिला सकता है। प्रेम संबंधों में व्यस्तता और परेशानी दोनों रह सकती हैं। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें। शुभ रंग: नारंगी और सफेद | शुभ अंक: 03, 09 | भाग्य: 60%
आज के खाख उपाय
आज भगवान शिव की उपासना करना विशेष फलदायी माना गया है। शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें और संभव हो तो पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें। प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर शिवलिंग की पूजा और दीपक जलाना शुभ रहेगा। परिवार के सभी सदस्य साथ बैठकर भगवान का नाम संकीर्तन करें। चंद्रमा मन के कारक ग्रह हैं, इसलिए चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप मन को स्थिर रखने में सहायक माना जाता है।
आज चंद्रमा से संबंधित चावल और बुध से संबंधित मूंग का दान भी किया जा सकता है। शनिवार को पीपल को जल अर्पित कर सात परिक्रमा करने और सुंदरकांड का पाठ करने की भी सलाह दी गई है। माता-पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लेना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि रिश्तों में सुधार से ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव को बल मिलता है। सत्य का साथ दें, परहित करें और किसी को पीड़ा न पहुंचाएं।
