Aaj ka rashifal 11 June 2026: आज पुरुषोत्तम माह की एकादशी तिथि है, जो भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ है। इस बार यह पावन तिथि गुरुवार को पड़ रही है, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। आज चंद्रमा और शनि का मीन राशि में युति योग बन रहा है, जबकि गुरु कर्क राशि, सूर्य वृष राशि और मंगल अपनी स्वराशि मेष में स्थित हैं। ऐसे विशेष ग्रह संयोगों के बीच विष्णु उपासना, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ, दान-पुण्य, अन्नदान और भगवान श्रीकृष्ण के नाम का संकीर्तन विशेष फलदायी माना गया है। श्रद्धालुओं को चावल का सेवन नहीं करना चाहिए तथा मंदिर जाकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि यह विशेष दिन सभी 12 राशियों (Daily Horoscope) के लिए क्या संकेत लेकर आया है।
आज का राशिफल
मेष राशि का राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं। नौकरी में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी नेतृत्व क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी। व्यवसाय में नई डील करने से बचें। आर्थिक मामलों में धैर्य रखें। क्रोध पर नियंत्रण सफलता दिलाएगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: सफेद, लाल
शुभ अंक: 01, 02
वृष राशि का राशिफल
करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में कार्यभार बढ़ सकता है, इसलिए तनाव से बचें। प्रेम संबंधों में थोड़ी संवेदनशीलता दिखानी होगी। आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और 3 परिक्रमा करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
शुभ अंक: 05, 08
मिथुन राशि का राशिफल
विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शुभ है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। संपत्ति या जमीन में निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
शुभ अंक: 04, 06
कर्क राशि का राशिफल
नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। वर्तमान कार्यक्षेत्र में अपेक्षित परिणाम न मिलने से असंतोष रह सकता है। व्यापारिक समझौते भविष्य में लाभ देंगे। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें।
उपाय: शिव मंदिर जाएं, तिल और चावल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
शुभ अंक: 01, 09
सिंह राशि का राशिफल
पारिवारिक मामलों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। योग और ध्यान मानसिक तनाव कम करेंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।
उपाय: अन्नदान करें, असत्य बोलने से बचें और विष्णु उपासना करें।
शुभ रंग: हरा, पीला
शुभ अंक: 02, 09
कन्या राशि का राशिफल
परिवार और धार्मिक कार्यों के लिए दिन शुभ रहेगा। अचानक धन लाभ की संभावना है। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में यात्रा की योजना बन सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: शिवलिंग पर शहद और गंगाजल अर्पित करें, धार्मिक पुस्तक दान करें।
शुभ रंग: पीला, सफेद
शुभ अंक: 05, 06
तुला राशि का राशिफल
नौकरी में पदोन्नति के लिए किए गए प्रयासों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। विशेषकर बीपी और शुगर के मरीजों को खान-पान पर ध्यान देना होगा।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और क्रोध से बचें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
शुभ अंक: 04, 08
वृश्चिक राशि का राशिफल
छात्रों के लिए सफलता का दिन है। परिवार से जुड़ी पुरानी चिंताओं का समाधान हो सकता है। नौकरी में बदलाव को लेकर असमंजस रहेगा, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: विष्णु मंदिर में 4 परिक्रमा करें और माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला, लाल
शुभ अंक: 05, 07
धनु राशि का राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी और व्यापार को लेकर उत्साह बना रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में कुछ तनाव महसूस हो सकता है। संयम और सकारात्मक सोच लाभ देगी।
उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें और उसके पत्ते भगवान विष्णु को चढ़ाएं।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
शुभ अंक: 02, 03
मकर राशि का राशिफल
व्यापार में सुधार और नौकरी में उन्नति के योग हैं। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, उड़द और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 04, 06
कुंभ राशि का राशिफल
नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें, गाय को पालक और गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: नीला, सफेद
शुभ अंक: 03, 09
मीन राशि का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सबसे सकारात्मक दिनों में से एक हो सकता है। छात्रों को शिक्षकों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। यात्रा और वाहन सुख के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 02, 09
