Aaj Ka Panchang 7 November 2026: काली चौदस यानी नरक चतुर्दशी आज, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और यम दीपक जलाने का टाइम

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज नरक चतुर्दशी है। इसको काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कई परिवारों में यम दीपक भी जलाया जाता है।

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज काली चौदस और नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। अभ्यंग स्नान 8 नवंबर को किया जाएगा। आज चंद्रमा शाम 5 बजकर 15 मिनट तक कन्या राशि में रहेंगे, इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे। चित्रा नक्षत्र 8 नवंबर की सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। आज अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक है। वहीं राहुकाल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

Aaj Ka Panchang 7 November 2026_ 7 नवंबर का पंचांग

7 नवंबर का पंचांग

आज का पंचांग

7 नवंबर 2026 को शनिवार है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। विक्रम संवत 2083 सिद्धार्थी, शक संवत 1948 पराभव और गुजराती संवत 2082 पिङ्गल चल रहा है। पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार कार्तिक और अमांत पंचांग के अनुसार आश्विन मास है। आज प्रविष्टे 22 है।

End of Feed