Aaj Ka Panchang: धनतेरस पर कब करें पूजा-पाठ, पंचांग से जानें आज की तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (6 November 2026): आज से दिवाली का पांच दिवसीय उत्सव शुरु हो रहा है। आज के पंचांग से जानें धनतेरस का पूजा टाइम, ग्रह, योग-नक्षत्र से जुड़ी सभी जानकारी। विस्तार से पढ़ें आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang (6 November 2026): आज 6 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत और यम दीपदान का भी विशेष महत्व रहेगा। आज चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे और हस्त नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। वहीं, राहुकाल सुबह 10 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त और अशुभ समय।

Aaj Ka Panchang

आज का पंचांग (6 नवंबर 2026)

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

आज सूर्योदय सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा। वहीं, चन्द्रोदय 7 नवंबर की सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर होगा, जबकि चन्द्रास्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट पर रहेगा।

End of Feed