आज का पंचांग (30 December 2025): पौष पुत्रदा एकादशी आज, जानिए पूजन मुहूर्त और शुभ समय

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग (30 December 2025): आज पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। यह दिसंबर माह की अंतिम एकादशी तिथि है। आज के दिन किस समय पर पूजा आदि करें, यह आज पंचांग के माध्यम से जान सकते हैं। पंचांग के माध्यम से आपको शुभ समय के बारे में जानकारी मिल जाती है, जिससे आप किसी भी प्रकार का शुभ कार्य उस समय पर कर सकते हैं।

आज का पंचांग (30 December 2025): आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, फिर एकादशी लग जाएगी। इस कारण आज पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। नक्षत्र भरणी 31 दिसंबर सुबह 3 बजकर 58 मिनट तक रहेगा, फिर कृत्तिका नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में रहेगा। योग सिद्ध 31 दिसंबर रात 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। करण वणिज सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। आज त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग 31 दिसंबर सुबह 5 बजकर 0 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। ये दुर्लभ शुभ योग हैं।

30 दिसंबर 2025 का पंचांग

30 दिसंबर 2025 का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 34 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर उदय होगा और 31 दिसंबर रात 3 बजकर 43 मिनट पर अस्त होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 20 मिनट 42 सेकंड और रात की 13 घंटे 39 मिनट 34 सेकंड रहेगी।

End of Feed