Aaj Ka Panchang 30 December 2024: सोमवती अमावस्या के दिन क्या होगा पूजा का मुहूर्त, जानिए स्नान दान का समय

Aaj Ka Panchang 30 December 2024(आज का पंचांग 30 दिसंबर 2024): सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान और दान का समय सुबह 4:07 से लेकर 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। अब जानिए पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 30 December 2024(आज का पंचांग 30 दिसंबर 2024): परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज सोमवार है। भैरो उपासना का पावन व्रत रहें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी व पाप का नाश करता है। बटुक भैरव स्तोत्र पाठ का बहुत महत्व है। अन्न दान करें। भगवान शिव परम ब्रम्ह हैं। वह पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। भोलेनाथ जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है।शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है। प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं फिर प्रदोष की तरह आज भी सायंकाल प्रदोष काल में भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें। दान -पुण्य करें। यहां जानिए पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 30 December 2024(आज का पंचांग 30 दिसंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व - अमावस्या,,व्रत -अमावस्या व्रत।

End of Feed