Aaj Ka Panchang : आज कौन सी तिथि है और क्या है पूजा-पाठ का टाइम, पढ़ें 29 मई का पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 29 May 2026 : आज ज्येष्ठ माह की त्रियोदशी तिथि है। जानें आज के पूजा-पाठ का शुभ समय और आज का राहुकाल। विस्तार से पढ़ें आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 29 May 2026 : आज 29 मई 2026, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रातः 9:50 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। आज स्वाति नक्षत्र सुबह 10:38 बजे तक रहेगा, फिर विशाखा नक्षत्र का प्रारंभ होगा। आज परिघ योग का प्रभाव भी बना रहेगा। शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है। राहुकाल सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा, इसलिए इस समय शुभ कार्यों से बचें। वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:51 बजे से 12:46 बजे तक रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना गया है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग (Daily Panchang) और शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति क्या रहेगी।

aaj ka panchang

आज का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:24 बजे और सूर्यास्त शाम 07:13 बजे होगा। चंद्रमा का उदय शाम 05:43 बजे और चन्द्रास्त अगले दिन (30 मई) सुबह 04:09 बजे होगा।

End of Feed