Aaj Ka Panchang, 28 October 2022: आज का पंचांग, देखें शुभ और अशुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 03:29 PM IST

Aaj Ka Panchang 28 October 2022 in Hindi Today: आज यानी 28 अक्टूबर 2022 को कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज व्रत कर गणेश जी की पूजा अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है। यहां सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पूरा पंचांग देख सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 28 October 2022 in Hindi Today: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है।आज विनायक चतुर्थी का व्रत है। शुक्रवार का पावन व्रत बहुत फलित होता है ,साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का उपवास भी आज ही है। आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है। अनुराधा नक्षत्र है। आज अन्न व फल का दान करें।आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

Aaj ka Panchang

28 अक्टूबर 2022 का पंचांग

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed