Aaj ka Panchang 27 February 2023 in Hindi 27 फरवरी 2023 का पंंचाग: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज सोमवार का पावन व्रत है। भगवान शिव जी का पावन व्रत है। शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।सोमवार व्रत का बहुत महत्व है।इस व्रत से कई जन्मों के पापों का नाश होकर अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है। आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है।
Aaj ka Panchang 27 February 2023
प्रातःकाल पंचाग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 27 फरवरी 2023 |
| दिवस | सोमवार |
| माह | फाल्गुन ,शुक्ल पक्ष |
| तिथि | अष्टमी |
| सूर्योदय | 06:50 a.m |
| सूर्यास्त | 06:19 pm |
| नक्षत्र | रोहिणी |
| सूर्य राशि | कुम्भ |
| चन्द्र राशि | वृष |
| करण | विष्टि |
| योग | वैधृति |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:53 am से 12:45 pm तक | राहुकाल | प्रात: काल से 07:30 बजे से 09 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:31 pm से 03:36 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:41 pm से 07:06 pm तक |
