Aaj Ka Panchang : आज कब करें निर्जला एकादशी का पारण और पूजा पाठ, पंचांग से जानिए आज का शुभ-अशुभ और राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 26 June 2026 : आज 26 जून को निर्जला एकादशी का पारण किया जा रहा है। जानें आज के दिन पूजा पाठ का शुभ समय क्या है। पढ़ें आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 26 June 2026: आज 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन है। आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके साथ ही निर्जला एकादशी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु आज प्रातः शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करेंगे। आज विशाखा नक्षत्र, सिद्ध योग और कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो भगवान विष्णु की पूजा, दान-पुण्य और मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल माने गए हैं। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति। आगे विस्तार से पढ़ें आज का पंचांग। (Daily Panchang)

Aaj Ka Panchang

आज का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्योदय सुबह 05:25 बजे और सूर्यास्त शाम 07:23 बजे होगा। चंद्रमा का उदय शाम 04:35 बजे तथा चंद्रास्त अगले दिन रात 02:48 बजे होगा।

तिथि, नक्षत्र और योग (Tithi, Nakshatra and Yog)

आज शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रात 10:22 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। विशाखा नक्षत्र शाम 07:16 बजे तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा। योग की बात करें तो सिद्ध योग सुबह 11:39 बजे तक रहेगा, इसके बाद साध्य योग प्रारंभ होगा।

End of Feed