Aaj Ka Panchang (25 January 2025): नर्मदा जयंती और रथ सप्तमी व्रत आज, जानिए 25 जनवरी को किस समय करें पूजा-पाठ

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 25 January 2025: आज नर्मदा जयंती और रथ सप्तमी व्रत है। इसके साथ ही आज गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन भी है। आज किस समय पर पूजन करें, इसके बारे में आप आज के पंचांग से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज के दिन का शुभ और अशुभ काल का क्या समय है।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 25 January 2025: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।आज रविवार है। सप्तमी तिथि होने के कारण आज ही रथ सप्तमी और गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन है। इसके साथ ही आज ही नर्मदा जयंती भी है। नक्षत्र रेवती दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। योग सिद्ध सुबह 11 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

25 जनवरी का पंचांग

25 जनवरी का पंचांग

करण गर दोपहर 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगा, उसके बाद बालव करण लग जाएगा। आज गुप्त नवरात्र का सातवां दिवस है। इस कारण आज मां धूमावती का पूजन होगा। बटुक भैरव पूजन और शिव पूजा का विशेष महत्व है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप, दुर्गासप्तशती का पाठ और इष्ट मंत्र जप से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

End of Feed