Aaj Ka Panchang: सावन का अंतिम भौम प्रदोष व्रत आज, पंचांग से जानिए आज का प्रदोष काल और राहुकाल समेत सभी पूजा मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 25 August 2026 : आज सावन का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। पंचांग से आप प्रदोष काल से लेकर नक्षत्र व योग की जानकारी कर सकते हैं।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 25 August 2026 : 25 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 06:20 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। इस कारण आज प्रदोष व्रत रखा जाएगा। सावन के इस आखिरी प्रदोष व्रत पर प्रदोष काल शाम 06 बजकर 51 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। इस समय में भगवान शिव और माता गौरा की पूजा करें। वहीं, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात 10:51 बजे तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ होगा। आज त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति क्या रहेगी।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 25 August 2026   25 अगस्त का पंचांग

25 अगस्त का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:55 बजे और सूर्यास्त शाम 06:51 बजे होगा। चंद्रमा का उदय शाम 05:20 बजे और चन्द्रास्त 26 अगस्त की सुबह 03:51 बजे होगा।

End of Feed