Aaj ka Panchang 23 March 2023 in Hindi 23 मार्च 2023 का पञ्चाङ्ग :
Aaj ka Panchang 23 March 2023
आज चैत्र माह नवरात्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया है।नवरात्र में माता दुर्गा जी की पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत भी की जाती ।रेवती नक्षत्र है।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक के पाठ का बहुत महत्व है। प्रतिदिन माता दुर्गा मंदिर में जाकर उनकी एक परिक्रमा करें। हनुमान जी की स्तुति करें। मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। विद्या दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 23 मार्च 2023 |
| दिवस | गुरूवार |
| माह | चैत्र , शुक्ल पक्ष |
| तिथि | द्वितीया |
| सूर्योदय | 06:23 a.m |
| सूर्यास्त | 06:32 pm |
| नक्षत्र | रेवती |
| सूर्य राशि | मीन |
| चन्द्र राशि | मीन02:09pm तक फिर मेष |
| करण | बालव |
| योग | इन्द्र |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:56 am से 12:48 pm तक | राहुकाल | दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:29 pm से 03:28 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06: 19 pm से 06:56 pm तक |
