आज का पंचांग (23 January 2026): बसंत पंचमी 2026 आज, पंचांग से जानिए सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन समय समेत सबकुछ

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 23 January 2026 (शुक्रवार): माघ शुक्ल पंचमी के दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व आज शुक्रवार 23 जनवरी को है। आज सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन समय आदि आप पंचांग के माध्यम से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज के दिन पूजा-पाठ आदि शुभ कार्य कितने बजे करें?

आज का पंचांग 23 January 2026 (शुक्रवार, बसंत पंचमी): आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस कारण आज बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन ही माता सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। आज 23 के शुभ काल में आप माता का पूजन कर सकते हैं। आज का दिन भी शुक्रवार है। नक्षत्र पूर्व भाद्रपद दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, उसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। योग परिघ शाम 3 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

23 जनवरी का पंचांग

23 जनवरी का पंचांग

करण बव दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगा, उसके बाद शिव करण लग जाएगा। आज गुप्त नवरात्र का पांचवां दिन भी है। इस कारण आज 10 महाविद्याओं में 5वां महाविद्या मां छिन्नमस्ता का पूजन करना काफी फलदायी होता है। दक्षिण भारत में आज के दिन को श्रीपंचमी के नाम से जानते हैं, इस कारण मां लक्ष्मी की भी पूजा करना शुभ फल देता है।

End of Feed