Aaj Ka Panchang, 22 October 2022: धनतेरस पूजा से लेकर खरीदारी तक के शुभ मुहूर्त यहां जानें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 07:19 AM IST

Aaj Ka Panchang 22 October 2022 in Hindi Today: आज यानी 22 अक्टूबर 2022 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। इस दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे धन में कई गुना वृद्धि होती है। साथ ही आज श्रीहरि भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी व हनुमान जी की पूजा का भी विधान है। यहां आप आज का पूरा पंचांग देख सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 22 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज धनतेरस तथा प्रदोष का व्रत है। 04:14 pm के बाद त्रयोदशी है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य तुला राशि में है। यम दीपक व शनि त्रयोदशी भी है। आज सोने चांदी के आभूषण खरीदें। लक्ष्मी उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को ( Aaj ka Panchang 2022) प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है।

Aaj ka Panchang

आज का पंचांग 22 अक्टूबर 2022

सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

End of Feed