Aaj ka Panchang 22 March 2023 in Hindi 22 मार्च 2023 का पंचांग :
Aaj ka Panchang 22 March 2023
आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है।आज से नव सम्वत पिंगल आरंभ है।चैत्र नवरात्र आज से शुरू है।09 दिन माता दुर्गा जी की पूजा करें। माता के 09 भिन्न भिन्न रूपों की उपासना करें।शक्ति उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ अवश्य करना चाहिए। असत्य से दूर रहें व शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। मंदिर में वृक्षारोपण करें।
हनुमान जी की स्तुति करें। मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।इस समय अन्न दान का अनन्त पुण्य है,नवरात्र व्रत रखने का महान पुनीत अवसर है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 22 मार्च 2023 |
| दिवस | बुधवार |
| माह | चैत्र , शुक्ल पक्ष |
| तिथि | प्रतिपदा |
| सूर्योदय | 06:23 a.m |
| सूर्यास्त | 06:33 pm |
| नक्षत्र | उत्तराभाद्रपद |
| सूर्य राशि | मीन |
| चन्द्र राशि | मीन |
| करण | किस्तुधन |
| योग | शुक्ल |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | नहीं है । | राहुकाल | दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:29 pm से 03:28 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06: 19 pm से 06:56 pm तक |
