Aaj ka Panchang 18 March 2023 in Hindi 18 मार्च 2023 का पञ्चाङ्ग :
Aaj ka Panchang 18 March 2023
आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है।11:15 am के बाद द्वादशी लग जायेगी।आज पापमोचिनी एकादशी का पावन व्रत है।श्री गणेश व शिव उपासना का उत्सव है।संकट निवारण हेतु विष्णु भगवान का पावन व्रत है।श्रवण नक्षत्र है। सूर्य मीन राशि में है। भगवान कृष्ण जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।इस माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 18 मार्च 2023 |
| दिवस | शनिवार |
| माह | चैत्र ,कृष्ण पक्ष |
| तिथि | एकादशी11:15am तक फिर द्वादशी |
| सूर्योदय | 06:30 a.m |
| सूर्यास्त | 06:29 pm |
| नक्षत्र | श्रवण |
| सूर्य राशि | मीन |
| चन्द्र राशि | मकर |
| करण | बालव |
| योग | शिव |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:58 am से 12:40 pm तक | राहुकाल | प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे |
| विजय मुहूर्त | 02:31 pm से 03:36 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06: 41 pm से 07:06 pm तक |
