Aaj Ka Panchang 15 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। मृगशिरा नक्षत्र है। सूर्य कन्या राशि में है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।
Aaj Ka Panchang 15 October 2022: आज का पंचांग 15 अक्टूबर 2022
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
15 अक्टूबर 2022 पंचांग (15 October 2022 Panchang)
दिनांक-15अक्टूबर 2022
दिवस-शनिवार
माह-कार्तिक,कृष्ण पक्ष,
तिथि-खष्ठी
सूर्योदय-06:26am
सूर्यास्त-05:45pm
नक्षत्र-मृगशिरा
सूर्य राशि- कन्या
चन्द्र राशि- वृष10:05am तक फिर मिथुन
करण-गर
योग -वरीयान
शुभ मुहूर्त-
1. अभिजीत- 11:58am से 12:40 pm तक।
2. विजय मुहूर्त- 02:31pm से 03:26 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त- 06:41pm से 07:06pm तक
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक
