Aaj Ka Panchang : आज लाभ पंचमी पर किस समय होगा सूर्योदय? जानें दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त और योग

Aaj Ka Panchang : आज 14 नवंबर 2026 को लाभ पंचमी मनाई जा रही है। चलिए पंचांग से जानें इस पावन दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय आदि के बारे में।

Aaj Ka Panchang 14 November 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 नवंबर 2026 के दिन का आरंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से हुआ है, जो कि रात 11:24 बजे समाप्त होगी। इसके बाद कल सुबह तक षष्ठी तिथि रहने वाली है। साथ ही आज लाभ पंचमी मनाई जा रही है। लाभ पंचमी के दिन मुख्य रूप से भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। चलिए अब जानें 14 नवंबर 2026, शनिवार के दिन की ज्योतिषीय गणना के बारे में।

14 नवंबर 2026 का पंचांग

14 नवंबर 2026 का पंचांग

सूर्योदय से लेकर चन्द्रास्त तक का समय

14 नवंबर 2026 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। आज चंद्रोदय सुबह 11 बजकर 06 मिनट पर होगा, जबकि चन्द्रास्त रात 9 बजकर 18 मिनट पर होगा।

End of Feed