Aaj Ka Panchang : विजया एकादशी का व्रत आज, जानिए 13 फरवरी के दिन किस समय पर करें पूजा-पाठ, दान और शुभ कार्य

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 13 February 2026: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार किसी भी व्रत की पूजा और उस दिन किया जाने वाला दान शुभ मुहूर्त में होना चाहिए। आइए जानते हैं कि 13 फरवरी के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय क्या है?

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 13 February 2026: 13 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर तक प्रभावी रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी। इस दिन ही विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। वहीं, शुक्रवार होने के कारण आज का दिन माता लक्ष्मी की उपासना, सौभाग्य और सुख-समृद्धि से जुड़े कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं 13 फरवरी 2026 के दिन शुभ और अशुभ काल का समय क्या रहेगा?

13 फरवरी 2026 का पंचांग

13 फरवरी 2026 का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

13 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:01 बजे और सूर्यास्त शाम 06:10 बजे होगा। चंद्रमा का उदय 14 फरवरी की सुबह 04:53 बजे और चन्द्रास्त दोपहर 02:10 बजे होगा।

End of Feed