आज का पंचांग (11 January 2026): आज चित्रा और स्वाती नक्षत्र का रहेगा शुभ संयोग, जानिए 11 जनवरी को किस समय पर शुभ कार्य करें सभी लोग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 11 January 2026 (रविवार): पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शुभ काल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है। आइए जानते हैं कि 11 जनवरी के दिन का शुभ और अशुभ काल क्या है।

आज का पंचांग 11 January 2026 (रविवार): आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पूरी रात तक रहेगी। नक्षत्र चित्रा शाम 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा, फिर स्वाती नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा तुला राशि में है। योग सुकर्मा शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। करण गर शाम 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। आज रवि योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शाम 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। यह शुभ योग है। आज के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय क्या आइए पंचांग से जानते हैं।

11 जनवरी का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 43 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा रात 1 बजकर 38 मिनट (12 जनवरी) पर उदय होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 27 मिनट 40 सेकंड और रात की 13 घंटे 32 मिनट 18 सेकंड रहेगी।

End of Feed