Aaj Ka Panchang: 10 अक्टूबर करवा चौथ का पंचांग, करवा चौथ पर कितने बजे निकलेगा चांद, करवा चौथ पर पूजन का क्या है शुभ मुहूर्त?

Aaj Ka Panchang: आज 10 अक्टूबर को करवाचौथ का व्रत रखा जा रहा है। पंचांग के माध्यम से आप चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय जान सकते हैं। इसके साथ ही आप पूजा पाठ के लिए शुभ काल भी जानकारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ और अशुभ काल कब से कब तक है।

Aaj Ka Panchang: आज 10 अक्टूबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी लग जाएगी। इस कारण आज करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन शाम 5 बजकर 31 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके बाद रोहिणी लग जाएगा। योग सिद्धि शाम 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद व्यतीपात योग लग जाएगा। करण बव सुबह 9 बजकर 14 तक रहेगा। इसके बाद बालव करण शाम 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। कौलव करण पूरे दिन रहेगा। आज के दिन आप शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं।

10 अक्टूबर  2025 शुक्रवार का करवाचौथ का पंचांग

10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार का करवाचौथ का पंचांग (pic credit- canva)

सूर्य और चंद्र का समय

सूर्योदय: सुबह 06:19

सूर्यास्त: शाम 05:57

चंद्रोदय: रात 08:13 ( आज के दिन चांद इसी समय पर निकलेगा, हालांकि सिटी के अनुसार समय कुछ ऊपर-नीचे हो सकता है।)

End of Feed