Aaj Ka Panchang 10 June 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल, उपाय सबकुछ जानें पंचांग से

Aaj Ka Panchang 10 June 2025: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि दिवस मंगलवार है। आज ज्येष्ठ पूर्णिमा का पावन व्रत है। आज व्रत का महान पुण्य है। विष्णु पूजा अवश्य करें। पूर्णिमा उपवास का नियम पूर्वक पालन करें। शिव उपासना भी करें। पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 10 June 2025: आज पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। मन्दिर में शंकर जी की उपासना करें। शिवपुराण का पाठ करें। किसी भी शिव मंदिर परिसर में पाकड़, गूलर पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें, इस महान कृत्य से पापों का शमन होता है। ज्येष्ठ माह में जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा व्रत बहुत ही मंगलदायक है। यह व्रत बहुत ही शुभ होता है। मंगलवार व्रत भी लोग रखते हैं। मंगलवार व्रत में हनुमान जी उपासना करें व सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान चालीसा का स्वर में 07 बार सुंदर पाठ करें। पढ़ें पूरा पंचांग यहां।

10 जून 2025 पंचांग

संवत- विक्रम संवत 2082

माह-ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष

तिथि - चतुर्दशी 11:37 am तक फिर पूर्णिमा

End of Feed