Aaj Ka Panchang: सावन का दूसरा सोमवार और पहला प्रदोष व्रत आज, पंचांग से जानिए पूजा-पाठ का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 10 August 2026 : 10 अगस्त को कौन सी तिथि है। इसके साथ ही इस दिन शुभ और अशुभ काल का समय क्या रहेगा। इसकी जानकारी आप आज के पंचांग से कर सकते हैं।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 10 अगस्त 2026: 10 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 08:00 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। त्रयोदशी के साथ आज सावन का दूसरा सोमवार और पहला सोम प्रदोष व्रत का विशेष संयोग बन रहा है। भगवान शिव की आराधना के लिए आज का दिन विशेष माना जाता है। आज आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र प्रारंभ होगा। दिन में वज्र योग और इसके बाद सिद्धि योग का प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है।

Aaj Ka Panchang

आज का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:47 बजे और सूर्यास्त शाम 07:05 बजे होगा। चंद्रमा का उदय 11 अगस्त की रात 03:56 बजे और चन्द्रास्त शाम 05:18 बजे होगा।

End of Feed