आज का पंचांग (1 December 2025): मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती आज, पंचांग से जानिए पूजा का क्या है शुभ समय?

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग (1 December 2025): आज मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का दिन है। आज के दिन आपको किस समय पर पूजन करना चाहिए। इसके बारे में आप दैनिक पंचांग से जान सकते हैं। शुभ समय पर किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है।

आज का पंचांग (1 December 2025): 1 दिसंबर 2025 दिन सोमवार आज मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी रात 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी, फिर द्वादशी शुरू हो जाएगी। नक्षत्र रेवती रात 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगा, फिर अश्विनी लगेगा।

1 दिसंबर का पंचांग

1 दिसंबर का पंचांग

चंद्रमा मीन राशि में रात 11:18 तक रहेगा, उसके बाद मेष में प्रवेश करेगा। योग व्यतीपात 2 दिसंबर सुबह सुबह 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। आज दिन भर गण्डमूल रहेगा और सुबह 6:56 से रात 11:18 तक पंचक भी रहेगा – इसलिए कोई भी नया शुभ कार्य न करें।

End of Feed