Aaj Ka Panchang, 08 january 2023 : भगवान सूर्य की अराधना का दिन आज, जानें रविवार के सारे शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 7, 2023, 07:11 PM IST

Aaj Ka Panchang 08 january 2023 in Hindi Today :आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। रविवार दिन पड़ने के कारण आज का दिन भगवान सूर्य की उपासना के लिए बेहद खास है। इसके साथ आप श्री सुक्त पाठ और हनुमानबाहुक का पाठ भी कर सकते हैं। चलिए अब आज के सारे शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में जान लेते हैं।

Aaj Ka Panchang 08 january 2023 in Hindi Today : 08 जनवरी 2023 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है।पुष्य नक्षत्र व वैधृति योग है।माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के 03 पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है।

Aaj Ka Panchang

Panchang Today, 08 January 2023

रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें। आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

End of Feed