Panchang Today: आज है पापांकुशा एकादशी? पंचांग से जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्तों के बारे में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 06:22 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 06 October 2022: आश्विन माह शुक्ल पक्ष की एकादशी आज है, इसे पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है। जानें विष्णु जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब है।

Panchang Today (आज का पंचांग) 06 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी का पावन व्रत है। आज गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है। धनिष्ठा नक्षत्र है। आज अन्न दान करें। आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

Panchang Today, Aaj Ka Panchang 06 October 2022

Panchang Today, Aaj Ka Panchang 06 October 2022

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed