Aaj Ka Panchang, 05 December 2022: प्रदोष व्रत आज, जान लें शुभ-अशुभ मुहूर्त और योग

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 6, 2022, 06:03 AM IST

Aaj Ka Panchang 05 December 2022 in Hindi Today: आज प्रदोष व्रत के साथ दिन सोमवार भी है, जो कि भगवान शिव जी की पूजा के लिए बेहद खास है। इस व्रत को रखने से व्रती को पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही अनन्त पुण्य का लाभ मिलता है। उनके अलावा आज माता काली जी की स्तुति करने का भी महत्व है।

Aaj Ka Panchang 05 December 2022 in Hindi Today: 05 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज-- आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।आज प्रदोष व्रत व सोमवार है।भगवान शिव जी का पावन व्रत है। शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें।अश्वनी नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है।इस व्रत से कई जन्मों के पापों का नाश होकर अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है।

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang

आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है।

End of Feed