Aaj Ka Panchang, 04 December 2022: रविवार का पूरा पंचांग शुभ मुहूर्त और राहुकाल समेत

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 4, 2022, 08:50 AM IST

Aaj Ka Panchang 04 December 2022 in Hindi Today: आज रविवार है। इस दिन भगवान सूर्य के पावन व्रत रखना शुभ होता है। उनके अलावा आज भगवान शिव सहित विष्णु जी की उपासना का दिन है। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र और श्री रामचरितमानस के पाठ का आज बहुत महत्व है। इसके अलावा आज तांत्रिक उपासना के लिए भी खास दिन है।

Aaj Ka Panchang 04 December 2022 in Hindi Today: 04 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है।अश्वनी नक्षत्र व वरियान योग है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।

Aaj Ka Panchang

Panchang Today, 04 December 2022

आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

End of Feed