Aaj Ka Panchang: आज है महाष्टमी का व्रत, देखें पूजा का शुभ मुूहूर्त और राहुकाल का समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 08:26 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 03 October 2022: आज शारदीय नवरात्रि 2022 की महाष्टमी तिथि है। जानें 03 अक्टूबर को पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और देवी के किस स्वरूप की आज पूजा होगी।

Panchang Today (आज का पंचांग) 03 October 2022: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। 04:37 pm के बाद नवमी लग जाएगी। नवमी लगते ही नवरात्र व्रत के हवन शुरू हो जाएंगे। इस समय प्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज के अनुसार, आज माता जी का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang: आज है महाष्टमी का व्रत, देखें पूजा का शुभ मुूहूर्त और राहुकाल का समय

गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान व बजरंगबाण के लिए भी आज बेहतर तिथि है।

End of Feed