Aaj ka Ankfal: आज इन 4 मूलांक वालों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, बरसेगी भगवान गणेश की कृपा, पढ़ें आज का अंकफल

Aaj ka Ankfal (5 August 2026): 5 अगस्त बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसे आप अपने मूलांक के आधार पर पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं 1से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का अंकफल...

Aaj ka Ankfal (5 August 2026): आज 5 अगस्त 2026 (बुधवार) का दिन अंक ज्योतिष की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। आज का मूलांक और भाग्यांक दोनों 05 हैं, जिसका स्वामी ग्रह बुध है। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, प्रबंधन क्षमता, प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का कारक माना जाता है। अंक 05 तेज निर्णय लेने की क्षमता, रचनात्मक सोच और शीघ्र सफलता का प्रतीक भी है। आज बुध का प्रभाव शुक्र और शनि के साथ मित्रवत रहने के कारण कई लोगों के लिए करियर, व्यवसाय और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं आज सभी मूलांक (Daily Numerology Horoscope) वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

aaj ka ankfal

आज का अंकफल (5 अगस्त 2026)

जन्मांक 1

जन्मांक 1 वालों के लिए आज नौकरी में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन व्यापार और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। भाग्यांक 05 का प्रभाव नौकरी में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो कफ संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए खानपान में सावधानी रखें। आज उड़द और लाल वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा। लाल और पीला रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेंगे। शुभ अंक 2 और 3 हैं तथा आज आपका भाग्य प्रतिशत 55 प्रतिशत रहेगा।

End of Feed