Aaj Ka Ankfal 4 october 2026: आज 04 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन है। 04 का अंक बहुत ही संघर्षशील, लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। 04 का स्वामी राहु है। 04-10-2026 का भाग्यांक 06 है। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र, शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र फिल्म, लेखन, प्रशासन, रियल एस्टेट, ऐश्वर्य, वाणी, ज्ञान, तंत्र, धन, धर्म, आत्मबल व पॉलिटीक्स के प्रतीक हैं। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करना अच्छा रहेगा। इससे आर्थिक समृद्धि होगी। इस समय पितृपक्ष चल रहा है। ऐसे में पितरों का श्राद्ध करें तथा पितृ दोष से प्रभावित लोगों को त्रिपिंडी श्राद्ध से लाभ हो सकता है। चलिए अब जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के आज के अंकफल के बारे में।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज 4 अक्टूबर 2026 का अंकफल
सूर्य, चन्द्रमा व गुरु का सपोर्ट आज मिलेगा। नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 06 व जन्मांक 01 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। हालांकि, आज आप उदर रोग से परेशान रहेंगे।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ अंक- 02 व 03
- शुभ रंग- लाल व पीला
- भाग्य प्रतिशत- 70%
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
नौकरी कर रहे लोगों की उन्नति होगी, जिसके कारण उन्हें प्रसन्नता होगी। इसके अलावा नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। बता दें कि आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ अंक- 01 व 03
- शुभ रंग- नारंगी व पीला
- भाग्य प्रतिशत- 60%
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
गुरु अंक व भाग्य स्वामी शुक्र हैं। चन्द्रमा व गुरु मित्र हैं। आज का दिन नौकरी में प्रगति करने का है। इसके अलावा व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ होने के संकेत हैं। आज आपको नेत्र विकार से कष्ट भी हो सकता है।
- आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
- शुभ अंक- 01 व 09
- शुभ रंग- नारंगी व पीला
- भाग्य प्रतिशत- 80%
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
गुरु व सूर्य का प्रभाव सपोर्टिंग है। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील से लाभ होने की संभावना है, जबकि नौकरी में अंक 04 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति होने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार के लिए आज आप तिल व गुड़ का दान कर सकते हैं।
- आज का उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ करें।
- शुभ अंक- 05 व 06
- शुभ रंग- आसमानी व हरा
- भाग्य प्रतिशत- 60%
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
व्यवसाय में भाग्यांक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र व मित्र ग्रह बुध लाभ देंगे। नौकरी में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही सेहत अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
- शुभ अंक- 04 व 07
- शुभ रंग- लाल व पीला
- भाग्य प्रतिशत- 70%
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज नौकरी कर रहे लोगों की प्रोग्रेस होगी। भाग्यांक 06 के स्वामी व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रमोशन का अवसर दिला सकता है। आज आपको अपनी त्वचा को लेकर सावधान रहना होगा।
- आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ अंक- 05 व 07
- शुभ रंग- हरा व बैंगनी
- भाग्य प्रतिशत- 65%
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज का भाग्य स्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में गुरु व केतु कोई नया अनुबंध करवा सकते हैं। इसके अलावा नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आप आशान्वित रह सकते हैं। आज साइनस के रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
- आज का उपाय- मूंग व गुड़ का दान करें।
- शुभ अंक- 05 व 08
- शुभ रंग- लाल व पीला
- भाग्य प्रतिशत- 70%
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज का भाग्य स्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु व गुरु कोई न्यू बिजनेस डील भी दिला सकते हैं। हालांकि, जॉब में अति व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य दिनभर ठीक रहेगा।
- आज का उपाय- बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ अंक- 04 व 06
- शुभ रंग- लाल व पीला
- भाग्य प्रतिशत- 70%
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
गुरु, मंगल व मित्र ग्रह सूर्य सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्य स्वामी शुक्र व्यवसाय को नई दिशा देंगे। नौकरी में नामांक 04 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। दिनभर आज स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
- आज का उपाय- सात अन्न, मिष्ठान तथा शीतल जल का दान करें।
- शुभ अंक- 01 व 03
- शुभ रंग- नारंगी व लाल
- भाग्य प्रतिशत- 80%
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
