Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 22 May 2026 : आज 22 मई 2026 है। अंक ज्योतिष के अनुसार 22 का संयुक्त अंक चन्द्रमा से संबंधित माना जाता है, जो संघर्षशील होने के साथ-साथ अत्यंत शुभ भी माना जाता है। यह अंक वैभव, प्रसिद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रदान करने वाला माना गया है। यह एकल अंक 04 की तरह प्रभाव देता है, जिसका स्वामी राहु है। वहीं आज का भाग्यांक 01 रहेगा, जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य गुरु और चन्द्रमा का परम मित्र माना जाता है, इसलिए आज का दिन आत्मबल, राजनीति, जमीन-जायदाद, धर्म और नेतृत्व से जुड़े कार्यों के लिए विशेष फलदायी रह सकता है। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08 माने गए हैं। आइए जानते हैं जन्मांक के अनुसार आज का अंकफल (Numerology Horoscope)।
आज का अंकफल
जन्मांक 01
आज राहु और सूर्य का विशेष सहयोग मिलने से नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है तथा प्रमोशन की संभावना भी बन रही है। व्यवसाय में नामांक 01 और 02 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक साबित हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए आंखों का विशेष ध्यान रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। लाल और पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65 रहेगा।
जन्मांक 02
आज का दिन मानसिक संतोष और कार्यक्षेत्र में प्रगति देने वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नामांक 01 और 02 वाले व्यक्तियों का सहयोग आर्थिक लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। चावल और तिल का दान करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। हरा और बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेंगे। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।
जन्मांक 03
गुरु, चन्द्रमा और सूर्य का सकारात्मक प्रभाव आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। नौकरी में प्रगति के योग हैं और व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट या कार्य का आरंभ लाभदायक सिद्ध हो सकता है। हालांकि आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करना लाभकारी रहेगा। हरा और बैंगनी रंग शुभ रहेंगे। भाग्य प्रतिशत 60 रहेगा।
जन्मांक 04
आज गुरु और मंगल का सहयोग व्यवसाय में लाभ दिलाने वाला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण बिजनेस डील में सफलता मिल सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, विशेषकर नामांक 02 और 03 वाले अधिकारी आपके लिए सहायक साबित हो सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। तिल और सात प्रकार के अन्न का दान करना शुभ रहेगा। बैंगनी और हरा रंग आपके लिए लाभकारी रहेंगे। भाग्य प्रतिशत 70 रहेगा।
जन्मांक 05
व्यवसाय में सूर्य और चन्द्रमा का सहयोग लाभ दिला सकता है। नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी रहेगा। लाल और पीला रंग शुभ रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60 रहेगा।
जन्मांक 06
आज नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। सूर्य और शुक्र का सकारात्मक प्रभाव आपको प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। हालांकि बीपी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मूंग का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। हरा और बैंगनी रंग लाभकारी रहेंगे। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।
जन्मांक 07
आज सूर्य और केतु का प्रभाव आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध या समझौता मिलने के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति को लेकर सकारात्मक समाचार मिल सकता है। नेत्र रोग से पीड़ित लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। सफेद और नीला रंग आपके लिए शुभ माना गया है। भाग्य प्रतिशत 60 रहेगा।
जन्मांक 08
आज सूर्य, शनि और राहु का प्रभाव व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। कोई नई बिजनेस डील मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। सुंदरकांड का पाठ और फलों का दान करना शुभ रहेगा। आसमानी और सफेद रंग आपके लिए लाभकारी रहेंगे। भाग्य प्रतिशत 75 रहेगा।
जन्मांक 09
मंगल और गुरु का सहयोग आज आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। रियल एस्टेट और जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और पदोन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में हड्डियों या नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। पीला और लाल रंग आपके लिए शुभ माने गए हैं। भाग्य प्रतिशत 70 रहेगा।
