Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 16 May 2026: आज 16 मई 2026 है। 16 का संयुक्त अंक सूर्य और शुक्र के प्रभाव से बना है, जो जीवन में धन, वैभव, सुख और सफलता देने वाला माना जाता है। यह अंक व्यापार, ग्लैमर, प्रसिद्धि और आध्यात्मिक ज्ञान से भी जुड़ा हुआ है। 16 का एकल अंक 07 होता है, जिसका स्वामी केतु है। केतु व्यक्ति को आध्यात्मिक सोच, गहराई और आत्मविश्वास देता है। आज का भाग्यांक 04 है, जिसका स्वामी राहु माना जाता है। ऐसे में आज का दिन मेहनत, समझदारी और सही फैसलों के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कहता है।
आज का अंकफल 16 May 2026
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। भाग्यांक 04 के प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गाय को पालक खिलाना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। नौकरी में प्रसन्नता बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में माहौल आपके पक्ष में रह सकता है। व्यवसाय में किसी खास व्यक्ति का सहयोग लाभ दिला सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज तिल और चावल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। हालांकि व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। टीचिंग, मीडिया और आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में किसी खास व्यक्ति से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में भी प्रगति के संकेत दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज सात अन्न का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। व्यवसाय में अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 5 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता मिलने की संभावना है। भाग्यांक 04 और मित्र अंक 08 का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी। शुगर के मरीज आज सावधानी बरतें। आज मूंग और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से नौकरी में खुशी और संतोष बना रहेगा। पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में भी स्थिति अनुकूल रह सकती है। स्वास्थ्य में बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। व्यवसाय में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। शनि और गुरु का सहयोग भविष्य में बड़ी सफलता के संकेत दे रहा है। नौकरी में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज चावल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। नौकरी में गुरु और मंगल का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। व्यवसाय को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और लाल है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
