Aaj Ka Ankfal: आज का दिन अच्छा रहेगा या खराब, जानिए अपनी बर्थडेट्स से

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 16 February 2026 : आज 16 फरवरी का दिन है। 16 के अंकों का योग 7 है और अंक 7 के स्वामी केतु हैं। ऐसे में आज के दिन पर केतु का असर देखने को मिलेगा। वहीं, पूरी तारीख के अंकों का योग 1 है। इस कारण सूर्य का प्रभाव भी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 16 February 2026 : आज तारीख 16-02-2026 है। 16 का संयुक्त अंक सूर्य और शुक्र के प्रभाव से प्रभावित है। यह अंक जीवन में धन, वैभव, व्यवसायिक उन्नति और आर्थिक सुख प्रदान करने वाला माना जाता है। यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से मानसिक संतुलन और आनंद देता है। 16 एकल अंक 07 की तरह कार्य करता है, जिसका स्वामी केतु है। अंक 07 को शुभ, मंगलकारी, ग्लैमर और प्रसिद्धि देने वाला अंक माना जाता है।

16 फरवरी 2026 का अंकफल

16 फरवरी 2026 का अंकफल

पूरी तारीख का योग करें तो (1 + 6 + 0 + 2 + 2 + 0 + 2 + 6 = 19) और 1 + 9 = 10, फिर 1 + 0 = 1 आता है। इस प्रकार आज का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी सूर्य है। सूर्य नेतृत्व, पद, प्रतिष्ठा और आत्मबल का कारक है। सूर्य, गुरु और चंद्रमा परस्पर मित्र हैं, जबकि सूर्य और शनि में सामंजस्य कम रहता है। अंक 07 के मित्र अंक 06, 08 और 05 माने जाते हैं। आइए बर्थडेट्स के माध्यम से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

End of Feed