Aaj Ka Ankfal : किन लोगों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, यहां जानिए 15 मई के अंकफल से

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 15 May 2026 : 15 मई का दिन शुक्रवार आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के अंकफल से पता कर सकते हैं। यहां पढ़ें अंकफल क्या कह रहा है।

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 15 May 2026 : आज 15 मई 2026 है। 15 का संयुक्त अंक सूर्य और बुध के प्रभाव से बना है। यह अंक जीवन में सुख, वैभव, ज्ञान और सफलता देने वाला माना जाता है। यह फिल्म, मीडिया, शिक्षा, ग्लैमर और क्रिएटिविटी से जुड़े लोगों के लिए खास माना जाता है। 15 का एकल अंक 06 होता है, जिसका स्वामी शुक्र है। आज का भाग्यांक 03 है, जिसका स्वामी गुरु है। गुरु ज्ञान, शिक्षा, धन, आत्मबल और प्रबंधन क्षमता का कारक माना जाता है। ऐसे में आज का दिन समझदारी, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कहता है।

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 15 May 2026 : 15 मई का अंकफल

15 मई का अंकफल

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग बन रहे हैं। सूर्य, गुरु और शुक्र का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ा सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। फिल्म, रियल एस्टेट, टीचिंग, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

End of Feed