Aaj Ka Ank Jyotish (आज का अंकफल) 13 January 2026 (मंगलवार): आज 13 जनवरी 2026 है। 13 का संयुक्त सूर्य,गुरु व राहु से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है।यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 13-01-2026 का भाग्यांक 06 रहेगा। शुक्र, शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 06 , स्वामी शुक्र वित्त, फ़िल्म, ज्ञान, तंत्र, धर्म, आत्मबल व पॉलिटीक्स का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
13 जनवरी 2026 का अंकफल-
जन्मांक 01
- शुभ अंक- 02 व 09
- जाँब व व्यवसाय- सूर्य,चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट है। जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 06 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
- स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- भाग्य प्रतिशत- 55%
जन्मांक 02
- शुभ अंक- 03 व 09
- जाँब व व्यवसाय- जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
- स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय- श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग- हरा व बैगनी।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 03
- शुभ अंक- 01 व 09
- जाँब व व्यवसाय- गुरु ,चन्द्रमा व मङ्गल का सपोर्ट है।आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।
- स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
- आज का उपाय - गाय को पालक खिलाइए।
- शुभ रंग- हरा व नीला।
- भाग्य प्रतिशत- 60%
जन्मांक 04
- शुभ अंक- 05 व 07
- जाँब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जाँब में अंक 04 व 06 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए कम्बल का दान करें।
- आज का उपाय- श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग- हरा व बैगनी।
- भाग्य प्रतिशत- 70%
जन्मांक 05
- शुभ अंक- 04 व 05
- जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक06 का स्वामीग्रह शुक्र व मित्र शनि लाभ देंगे। जाँब में नामांक 01 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
- आज का उपाय- भगवान शिव जी की उपासना करें।
- शुभ रंग- बैगनी व सफेद।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 06
- शुभ अंक- 04 व 08
- जाँब व व्यवसाय- आज जाँब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 के स्वामी व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
- स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
- आज का उपाय - श्री विष्णु जी की पूजा करें।
- शुभ रंग- हरा व नीला।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 07
- शुभ अंक- 06 व 05
- जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में गुरु व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जाँब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
- आज का उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
- शुभ रंग- बैगनी व हरा।
- भाग्य प्रतिशत- 55%
जन्मांक 08
- शुभ अंक- 03 व 06
- जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।जाँब में अति व्यस्तता रहेगी।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।
- आज का उपाय- हनुमानबाहुक का पाठ करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 09
- शुभ अंक- 01 व 03
- जाँब व व्यवसाय- मङ्गल,राहु व गुरु सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी शुक्र व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 04, 07 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
- स्वास्थ्य- मंगल उदर सम्बंधित रोग दे सकता है।
- आज का उपाय - लाल रंग के कम्बल का दान करें।
- शुभ रंग- नारंगी व लाल।
- भाग्य प्रतिशत- 80%
