आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल, 31-December-2025: मंगल के साल 2025 अंत आज, जानिए कैसा रहेगा साल 2025 का अंतिम दिन?

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 31, 2025, 06:49 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal (आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल) 31 December 2025 (बुधवार): आज 31 दिसंबर 2025 दिन बुधवार है। यह साल 2025 का अंतिम दिन है। यह दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप दैनिक अंकफल से जान सकते हैं। अंकफल में आपकी बर्थडेट्स के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। आइए जानते हैं कि किन बर्थडेट्स वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और किनके लिए खराब रहेगा?

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 31 December 2025 (बुधवार): आज से मंगल के साल 2025 का अंत होने जा रहा है। इसके बाद साल 2026 की शुरुआत होगी, जो कि सूर्य का साल है। आज की तारीख के अंकों का योग 4 है। अंक 4 राहु का है और पूरी तिथि के अंकों का योग 7 है। जो केतु का अंक है। आज के दिन पर राहु और केतु का असर रहने वाला है। इसके साथ ही बुधवार का दिन होने के कारण बुध ग्रह का भी असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए साल 2025 का अंतिम दिन कैसा रहने वाला है?

31 दिसंबर 2025 का अंकफल

31 दिसंबर 2025 का अंकफल

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में सूर्य और राहु का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन और व्यवसाय में उन्नति होगी। मूलांक 2 और 4 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। उदर या नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

End of Feed