Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 31 december 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 31 दिसम्बर 2022 है। 31 का संयुक्त अंक 03 गुरु व 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 31-12-2022 का भाग्यांक 04 ही रहेगा।अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र इसका परम मित्र हैं।अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 04 व्यय, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology 31 December 2022
1.जन्मांक01- शुभ अंक-03 व 09
जाँब व व्यवसाय- सूर्य व राहु का सपोर्ट है।जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 02 व 04 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर या नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
2.जन्मांक02- शुभ अंक-03 व 06
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 05 का व्यक्ति जाँब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-04 व 08
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य की प्राप्ति के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
4.जन्मांक04- शुभ अंक-06 व 08
जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जाँब में अंक 04 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए कम्बल का दान करें।
5. जन्मांक05- शुभ अंक-07 व 08
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जाँब में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
6.जन्मांक06- शुभ अंक-08 व 09
जाँब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 04 के स्वामी राहु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का वसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
7.जन्मांक07- शुभ अंक-04 व 08
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व राहु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जाँब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08 - शुभ अंक-03 व 06
जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी राहु है। इस अंक का स्वामी शनि है।जाँब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।राहु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9.जन्मांक09- शुभ अंक-03 व 06
जाँब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी राहु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 04 तथा 07 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्किन विकार की सम्भावना रह सकती है।
