Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 15 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 15 अक्टूबर 2022 है। 15 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म, मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 15-10-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। भाग्य अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं।अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु तंत्र, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Today, 15 October 2022: अंक राशिफल
जन्मांक 01
शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय- अंक 01,03 व 09 मित्र हैं। गुरु व सूर्य प्रगति देंगे। इस अंक का स्वामी सूर्य है। सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु आपको जाँब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
जन्मांक02
शुभ अंक-01
जाँब व व्यवसाय- सूर्य व राहु मित्र नहीं हैं। जाँब में परेशानी रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
जन्मांक 03
शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभ का है। जाँब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में यात्रा संभावित है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक 04
शुभ अंक-06
जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जाँब में अंक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
जन्मांक 05
शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जाँब में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
जन्मांक 06
शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय- आज बिजनेस में लाभ है। अंक 06 के स्वामी शुक्र व मित्र अंक 08 का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर दे सकता है।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी राहु सफलता दे सकता है। जाँब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 08
शुभ अंक-05
जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्य स्वामी राहु है। इस अंक का स्वामी शनि है। जाँब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। राहु व शनि मित्र ग्रह हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक 09
शुभ अंक-01
जाँब व व्यवसाय- मङ्गल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। अंक 02 व 03 का सहयोग सुखद है।व्यवसाय को गुरु ,चन्द्रमा व मंगल नई दिशा देंगे। जाँब में आज के अंक स्वामी शुक्र व भाग्य स्वामी राहु तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य-राहु हड्डी सम्बन्धित रोग दे सकता है।
